नई दिल्ली, 31 जनवरी 2026 – भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह मौका खास है क्योंकि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, चयन पूरी तरह से 10वीं के अंकों पर आधारित मेरिट लिस्ट से होगा। आवेदन की तारीखें शुरुआत: 31 जनवरी 2026 अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026 सुधार विंडो: 18 और 19 फरवरी 2026 योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पढ़े होने चाहिए। स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य। उम्र सीमा न्यूनतम: 18 वर्ष अधिकतम: 40 वर्ष (1 जनवरी 2026 के आधार पर) आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। सैलरी ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM): ₹12,000 – ₹29,380 असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक: ₹10,000 – ₹24,470 आवेदन फीस General/OBC पुरुष: ₹100 महिलाएं/SC/ST/दिव्यांग: कोई फीस नहीं चयन प्रक्रिया कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं। चयन पूरी तरह से 10वीं के अंकों पर मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। मेरिट में नाम आने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फिर फाइनल जॉइनिंग मिलेगी। 📌 नोट: आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरते समय फोटो, सिग्नेचर और 10वीं की मार्कशीट तैयार रखें। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation फरवरी 2026: सरकारी नौकरियों की भरमार UPSC ESE Admit Card 2026: इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी