गुरुग्राम के मोकलवास गांव से बुधवार रात लापता हुई 16 साल की छात्रा का शव गांव के श्मशान घाट के पास एक गहरे तालाब से बरामद किया गया है। इस मामले में 5 सबसे दिल दहला देने वाले खुलासे हुए हैं: CCTV में कैद हुई आखिरी झलक: छात्रा बुधवार रात घर पर परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में पढ़ने गई थी। लेकिन देर रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई, जिसकी तस्वीरें पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। डायरी में मिला ‘लोकेशन’ वाला नोट: पुलिस को तलाशी के दौरान छात्रा की एक डायरी मिली है। इसमें उसने साफ तौर पर लिखा था— “मुझे ढूंढना मत, और अगर ढूंढना ही है तो श्मशान घाट वाले तालाब के पास देखना।” माता-पिता से मांगी माफी: छात्रा ने डायरी में एक भावुक संदेश भी छोड़ा था। उसने लिखा, “मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, मैं अपने दादाजी के पास जा रही हूं।” (बता दें कि उसके दादाजी का निधन हो चुका है)। 12 घंटे चला सर्च ऑपरेशन: 15 फीट गहरे तालाब से शव को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चार ट्रैक्टर-पंपों की मदद से 12 घंटे तक पानी निकाला गया, जिसके बाद कीचड़ में फंसा छात्रा का शव मिला। यूनिफॉर्म में मिला शव: हैरान करने वाली बात यह है कि छात्रा घर से अपनी स्कूल यूनिफॉर्म साथ ले गई थी और सुसाइड के वक्त उसने वही पहनी हुई थी। वह पढ़ाई में काफी होनहार थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल छात्रा का मोबाइल फोन बरामद करने की कोशिश की जा रही है ताकि खुदकुशी की असली वजह सामने आ सके। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation “Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से इन 3 राशियों की किस्मत में बड़ा बदलाव””सूर्य ग्रहण 2026: जानें किन राशियों पर पड़ेगा असर” नीता अंबानी: सफेद साड़ी में सादगी और भव्यता