“अमित शाह का विपक्ष पर हमला, मोदी ने किसानों के हितों की बात दोहराई”

शाह बोले: अन्नपूर्ति मशीन से पारदर्शी वितरण, किसानों के हित सुरक्षित

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब देश में अन्न वितरण प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी होगी। उन्होंने बताया कि नई अन्नपूर्ति मशीन 35 सेकंड में 25 किलो अनाज बांट सकती है और अगले 3–4 साल में इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था से हर गरीब को 5 किलो मुफ्त अनाज मिलेगा।

डिजिटल इंडिया से बदला सिस्टम

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने का काम किया है। अब डिजिटल तकनीक से भ्रष्टाचार खत्म होगा और गरीबों को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 9 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को स्वनिधि योजना का फायदा मिला है और 10 साल में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

विपक्ष पर हमला

शाह ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कृषि बजट मात्र 26 हजार करोड़ रखा था, जबकि मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1.29 लाख करोड़ कर दिया। किसानों को हर साल 6 हजार रुपये सीधे खाते में भेजे जा रहे हैं ताकि उन्हें कर्ज़ न लेना पड़े।

ट्रेड डील और किसानों की सुरक्षा

शाह ने कहा कि यूरोपीय संघ, इंग्लैंड और अमेरिका के साथ हुए समझौतों से किसानों और डेयरी क्षेत्र के हित सुरक्षित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के हितों की रक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़े हैं।

गांधीनगर:

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित पारदर्शी, आधुनिक व सरल सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (PDS) का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से आज डिजिटल इंडिया का विस्तार खाद्य और आपूर्ति की व्यवस्था तक पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *