मेयर चुनाव: बीजेपी और शिंदे गुट आमने-सामने मुंबई/कल्याण/उल्हासनगर/नवी मुंबई – महाराष्ट्र के अलग-अलग नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कल्याण और उल्हासनगर में शिंदे गुट अपने दम पर नंबर गेम में आगे था, लेकिन बीजेपी को डिप्टी मेयर पद देकर समझौते का रास्ता चुना गया। नवी मुंबई में टकराव नवी मुंबई नगर निगम में कुल 111 पार्षद सीटें हैं। इनमें से बीजेपी के 65 पार्षद और शिंदे की शिवसेना के 42 पार्षद जीतकर आए हैं। मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे साफ है कि निर्विरोध फॉर्मूला यहां फेल हो गया और सीधी टक्कर तय है। उल्हासनगर और कल्याण का समीकरण उल्हासनगर में शिंदे गुट अपने दम पर बहुमत तक पहुँच गया था। इसके बावजूद बीजेपी को उपमहापौर का पद देकर गठबंधन की मजबूती दिखाई गई। कल्याण में भी इसी तरह का समीकरण देखने को मिला। राजनीतिक तानाबाना बीजेपी और शिंदे गुट के बीच सहमति और टकराव दोनों का खेल चल रहा है। जहां कुछ नगर निगमों में समझौते से पद बांटे गए, वहीं नवी मुंबई में सीधी भिड़ंत हो रही है। यह चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी-शिंदे संबंधों की असली परीक्षा माना जा महाराष्ट्र में मेयर चुनाव सिर्फ स्थानीय राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बीजेपी और शिंदे गुट के बीच शक्ति संतुलन का संकेत भी देता है। नवी मुंबई में टकराव से साफ है कि आगे की राजनीति और भी दिलचस्प होने वाली है। नवी मुंबई मनपा में महापौर की सीट सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुई. बीजेपी नेता गणेश नाईक ने अपने वफादार को महापौर का पद पर उतार रखा है. FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation रेलवे फाटक बंद, कार ट्रैक पर फंसी और सामने से आती स्वर्ण शताब्दी… दिल दहला देने वाला दृश्य लव मैरिज से घरेलू कलह तक: शक ने ली पत्नी की जान13 साल की बेटी के सामने पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट