बदायूं: यूजीसी के नए नियमों को लेकर जहाँ कई संगठनों ने विरोध दर्ज किया है, वहीं भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी ने इनका समर्थन किया है।

दोनों संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और यूजीसी नियमों के पक्ष में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि ये प्रावधान ओबीसी, एससी और एसटी वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हैं और सामाजिक न्याय को मजबूत बनाते हैं।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह किसी पर किया गया उपकार नहीं, बल्कि संविधान प्रदत्त अधिकार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और अवसरों में बराबरी दिलाने के लिए ऐसे नियम आवश्यक हैं और यह कदम बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को साकार करने की दिशा में है।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी यूजीसी नियमों के समर्थन में मजबूती से खड़ी रहेगी और विरोध के बावजूद अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *