बरेली का अर्बन हाट बनेगा रोजगार और विकास का केंद्र स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अर्बन हाट को नया रूप दिया जा रहा है। स्मार्ट सिटी कंपनी और मैसर्स वैगमाइन इंटरप्राइजेज के बीच 30 साल का अनुबंध हुआ है। इसके तहत यहां फाइव स्टार होटल, मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट, हस्तशिल्प केंद्र और ओपन एयर थिएटर विकसित होंगे।

  • राजस्व: अगले 30 वर्षों में स्मार्ट सिटी को 352 करोड़ रुपये की आय होगी।
  • रोजगार: करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
  • अनुबंध शर्तें: एजेंसी हर साल 6.30 करोड़ रुपये देगी, जो हर दो साल में 7% बढ़ेगा।
  • हैंडीक्राफ्ट सेंटर: उद्योग विभाग इसे बिना किराए संचालित करेगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।
  • विस्तार योजना: भविष्य में विस्तार होने पर शुल्क कमेटी तय करेगी।
  • सुविधाएं: 600 वाहनों की पार्किंग क्षमता, इन्क्यूबेशन सेंटर और जरी-जरदोजी जैसे स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन।

बरेली। शहर को वैश्विक पहचान दिलाने के दावों के बीच बीडीए ने एक और महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान कर दिया है। कोयंबटूर की तर्ज पर रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर-सात में 11 मीटर ऊंचा अत्याधुनिक मीडिया टावर बनाया जाएगा। करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह टावर प्रदेश का पहला मीडिया टावर होगा।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने बताया कि टावर में आठ मीटर का विशाल डिस्प्ले एरिया होगा और इसमें 5,000 से अधिक एलईडी लगाई जाएंगी, जो लाखों रंगों के साथ फ्लिकर इफेक्ट में रात के समय आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करेंगी। दावा है कि इसकी ढलान वाली स्क्रीन सिंगापुर के मशहूर गार्डन बाय द वे पार्क की तर्ज पर तैयार की जाएगी।

सरकारी योजनाओं का प्रचार या विज्ञापन का अड्डा

बीडीए का कहना है कि इस टावर का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाना है। इसके साथ ही स्क्रीन पर विज्ञापन भी प्रसारित किए जाएंगे। अधिकारियों को उम्मीद है कि विज्ञापनों से राजस्व अर्जित होगा। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या यह टावर सरकारी प्रचार और व्यावसायिक विज्ञापनों का नया मंच बनकर रह जाएगा।

बीडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक मीडिया टावर को इन्फोटेनमेंट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए एक आधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित होगा, जहां से कंटेंट और मीडिया प्लेयर संचालित किए जाएंगे। मुख्य अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और परियोजना को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *