मुंबई: एनसीपी (अजित पवार गुट) की विधायक दल बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से पार्टी का नया विधायक दल नेता चुना गया। इस निर्णय के साथ ही उनके महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है। बैठक से पहले ही संकेत मिल गए थे कि सुनेत्रा पवार को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्टी नेता दिलीप वलसे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी नेताओं ने समर्थन दिया। अब वे आज ही उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में नया समीकरण बनता दिख रहा है। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation यूपी पंचायत चुनाव 2026: मतपत्रों की सप्लाई शुरू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी Assembly Election 2026 Highlights: पाँच राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में सियासी हलचल तेज़