“सुपरफास्ट रफ्तार वाली मेरठ मेट्रो, जानें इसकी खासियतें”

मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज रफ्तार वाली मेट्रो होगी, जिसकी रफ्तार सुपरफास्ट ट्रेन से कम नहीं होगी. मेरठ मेट्रो का उद्घाटन 22 फरवरी को होना है. इसकी अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी. मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 12 स्टेशनों के बीच 21 किलोमीटर के कॉरिडोर में ये मेट्रो चलेगी. सभी मेट्रो स्टेशनों पर ठहराव के साथ भी वो 30 मिनट में मंजिल तक पहुंच पाएगी.  इससे शहर के भीतर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी और वो आसानी से गंतव्य तक पहुंच पाएंगे. मेरठ मेट्रो के साथ रैपिड रेल यानी नमो भारत के बाकी बचे हिस्से का भी उद्घाटन होने वाला है. इससे मेरठ साउथ से दिल्ली के सराय काले खां तक नमो भारत ट्रेन चलेगी. 

मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन दोनों ही एक ट्रैक पर चलेंगी, यानी ये एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट मॉडल पर आधारित होगी, जहां मेट्रो सेवाएं और रीजनल रैपिड ट्रांजिट का रूट एक ही ट्रैक पर होगा. अधिकारियों के अनुसार, मेरठ मेट्रो में स्टेनले स्टील कोच लगाए गए हैं, जो काफी हल्के और अलग फ्लोरसेंट ग्रीन, ब्लू और ऑरेंज कलर से होंगे. तीन कोच की ये ट्रेन ऊर्जा बचाने वाले और अत्याधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस होगी. इसमें ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन और ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन टेक्नोलॉजी होगी.

एसी मेट्रो ट्रेन में 700 यात्रियों की क्षमता होगी. इसमें 173 बैठ कर सफर कर पाएंगे.  इसमें अच्छी आरामदायक गद्देदार सीटें होंगी. सामान रखने के लिए रैक, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें भी उपलब्ध रहेंगी. सुरक्षा के लिहाज से मेरठ मेट्रो के स्टेशनों और ट्रेन में सीसीटीवी होंगे. प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर भी होंगे. लिफ्ट, व्हीलचेयर स्पेस और स्ट्रेचर भी मुहैया कराई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *