“खेल के मैदान में खौफनाक वारदात, अमेरिका में गोलीबारी से 3 की जान गई”

आइस हॉकी खेल रहे थे स्कूली बच्चे, तभी दनादन चलने लगीं गोलियां... अमेरिका में 3 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने लोगों को दहला दिया। इस बार मामला रोड आइलैंड राज्य का है, जहां युवा आइस हॉकी खेल के दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। पावकेट पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने बताया कि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शूटर की मौत खुद को मारी गई गोली से हुई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस प्रमुख ने शूटर या मृतकों की उम्र की जानकारी साझा नहीं की, लेकिन इतना कहा कि मृतक वयस्क प्रतीत होते हैं। शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद या टारगेटेड अटैक जैसा लग रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही गोलियां चलीं, खिलाड़ी और दर्शक घबराकर इधर-उधर भागने लगे। गोलियों की आवाज़ साफ सुनाई दे रही थी और लोग अपनी सीटें छोड़कर सुरक्षित जगह की ओर दौड़ रहे थे। एरिना के बाहर रोते-बिलखते परिवार और हाई स्कूल हॉकी खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगाते दिखे।

पुलिस की भारी मौजूदगी के चलते एरिना के आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं और ऊपर से हेलीकॉप्टर लगातार निगरानी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *