शाहजहांपुर | खुदागंज: खुदागंज ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों और मंडल पदाधिकारियों के समागम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। बैठक में संगठन, सरकार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस उत्साह का श्रेय भाजपा मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह चौहान की सक्रिय कार्यशैली को दिया गया। वे लगातार कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर संगठन को मजबूत करने और सरकार-संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं क्षेत्रीय विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने भी बैठक में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *