मुख्य सुर्खियां: सत्ता पलटते ही बदले सुर: तारिक रहमान सरकार शाकिब और मशरफे को क्रिकेट में वापस लाने को तैयार। खेल मंत्री अमीनुल हक का बड़ा ऐलान– “शाकिब-मशरफे पर दर्ज मुकदमों का जल्द होगा निपटारा।” यूनुस सरकार का ‘बैन’ खत्म? बीएनपी सरकार ने अवामी लीग समर्थक क्रिकेटरों की वापसी के दिए संकेत। राजनीति बनाम खेल: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने विवादों के बीच शाकिब को बताया टीम की जरूरत। विस्तृत समाचार रिपोर्ट: ढाका: राजनीति की पिच पर क्रिकेट का नया दांव बांग्लादेश में तारीख रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी (BNP) सरकार के शपथ लेने के साथ ही खेल जगत में एक बड़ा यू-टर्न देखने को मिला है। नए खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने कार्यभार संभालते ही दिग्गज क्रिकेटर शाकिब अल हसन और मशरफे बिन मुर्तजा की वापसी के दरवाजे खोल दिए हैं। लचीला रुख अपनाने की तैयारीअमीनुल हक, जो खुद देश के पूर्व फुटबॉल कप्तान रह चुके हैं, ने स्पष्ट किया है कि सरकार शाकिब और मशरफे के खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों को “सहिष्णुता और लचीलेपन” के साथ हल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की वापसी के लिए राज्य स्तर पर प्रयास किए जाएंगे ताकि वे फिर से राष्ट्रीय जर्सी पहन सकें। यूनुस सरकार के सख्त फैसले पर पलटवारयह कदम मोहम्मद यूनुस की पिछली अंतरिम सरकार की नीतियों के बिल्कुल विपरीत है। सितंबर 2025 में, तत्कालीन खेल सलाहकार आसिफ महमूद ने शाकिब पर कड़ा प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि, “जिसके हाथ छात्रों के खून से सने हों, उसे बांग्लादेश का झंडा ले जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।” शाकिब पर शेख हसीना सरकार के समर्थन और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। BCB की रणनीति या मजबूरी?राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बीएनपी सरकार का यह फैसला केवल खेल प्रेम नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी है। वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) भी इस समय भारी दबाव में है। टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी और भागीदारी छिनने के बाद, बोर्ड अब शाकिब जैसे सितारों को वापस लाकर अपनी साख बचाने की कोशिश कर रहा है। आगे की राह:शाकिब अल हसन फिलहाल देश से बाहर हैं और उन पर भ्रष्टाचार व हत्या के आरोप हैं। अब देखना यह होगा कि नई सरकार इन अदालती मामलों को कितनी जल्दी रफा-दफा करती है ताकि बांग्लादेश के ये दो ‘क्रिकेटिंग लीजेंड्स’ फिर से मैदान पर वापसी कर सकें। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation 7 हजार KM का सफर तय कर फ्रांस की युवती पहुँची MP, किया प्रेम विवाह बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक ‘कपूर खानदान’ की नई पीढ़ी के सदस्य जहान कपूर