दिल से दिल तक का सफर: फ्रांस की युवती ने MP के युवक से की शादी मोहब्बत के महीने फरवरी में वैलेंटाइन वीक (Valentine Day 2026) शुरू होने से पहले अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. फ्रांस की एक युवती (French girl) 7 हजार किलोमीटर का सफर तय कर भारत आई और मध्य प्रदेश के सिंगरौली (MP Singrauli Boy) में अपने प्रेमी से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई. यह लव मैरिज (Love Marriage) पूरे सिंगरौली जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल, मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी संदीप कुमार सिंह बैढन से फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया को प्यार हो गया. प्यार परवान चढ़ा और 6 फरवरी 2026 को युवती सात समंदर पार कर भारत पहुंच गई. दोनों की शादी पूरी तैयारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की गई. शादी में शामिल हुए फ्रांस से 50 रिश्तेदार यह शादी कई मायनों में खास रही. दुल्हन के परिवार और रिश्तेदारों में से लगभग 50 लोग फ्रांस से सिंगरौली पहुंचे. बीते दिनों हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया, जिसमें सभी फ्रांसीसी मेहमान पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुए. यह नजारा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. बेल्जियम में हुई थी पहली मुलाकात बताया जा रहा है कि सिंगरौली के युवक संदीप कुमार सिंह ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बेल्जियम में स्थायी रूप से निवास शुरू किया. वहीं उन्होंने आईटी कंसल्टेंसी के क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू किया. इसी दौरान उनकी मुलाकात फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया से हुई. पहले सामान्य परिचय हुआ, फिर दोस्ती और समय के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों ने अपने-अपने परिवारों से शादी की बात रखी, जिस पर दोनों परिवारों ने सहमति जताई. इसके बाद सिंगरौली में शादी करने का फैसला लिया गया. फ्रांस से आए रिश्तेदारों के साथ परंपरागत रस्में निभाई गईं. होटल हेरिटेज पैलेस में सात फेरे आज होटल हेरिटेज पैलेस सिंगरौली में दोनों ने सात फेरों के साथ विवाह किया. शादी में शहनाई और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दी.फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया वर्तमान में सनाफ्री फार्मास्यूटिकल कंपनी में ब्रांड मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. वैलेंटाइन-डे 2026 से पहले हुई यह अंतरराष्ट्रीय प्रेम कहानी जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग इस अजब प्रेम की गजब कहानी को खूब सराह रहे हैं. FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation भारत में OpenAI का बड़ा धमाका: बेंगलुरु और मुंबई में खुलेंगे नए ऑफिस; टाटा ग्रुप के लाखों कर्मचारी करेंगे ChatGPT का इस्तेमाल बांग्लादेश में हुए बड़े सत्ता परिवर्तन के बाद क्रिकेट के गलियारों में हलचल तेज हो गई है।