“अब माता-पिता करेंगे दुनिया की सैर, बेटी ने दिया सपनों जैसा गिफ्ट” सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इमोशनल वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की आंखों में आंसू आ गए. यह वीडियो Nvidia में काम करने वाली अपूर्वा चतुर्वेदी का है, जिन्होंने अपने माता-पिता और दादी को उनकी ज़िंदगी की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा का तोहफा दिया. यह ट्रिप थी दुबई कीऔर तरीका इतना भावुक कर देने वाला कि हर कोई खुद को इससे जुड़ा महसूस करने लगा वीडियो की शुरुआत एक खास पल से होती है. अपूर्वा के माता-पिता और दादी बिस्तर पर बैठे होते हैं और उनके हाथों में तीन अलग-अलग, हाथ से लिखे खत होते हैं. इन खतों में अपूर्वा ने अपने माता-पिता के संघर्ष, त्याग और निस्वार्थ प्रेम का ज़िक्र किया है. उन्होंने लिखा कि कैसे माता-पिता ने अपनी इच्छाओं और सपनों को पीछे रखकर बच्चों का भविष्य संवारने में पूरी ज़िंदगी लगा दी. Nvidia में काम करने वाली अपूर्वा चतुर्वेदी ने अपने माता-पिता और दादी को पहली बार विदेश यात्रा का सरप्राइज़ दिया. हाथ से लिखे खत, पिता के आंसू और परिवार की खुशी ने इंटरनेट को भावुक कर दिया. सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ यह वीडियो इंटरनेट पर लाखों दिल जीत चुका है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन भावनात्मक प्रतिक्रियाओं से भर गया है. एक यूज़र ने लिखा, पापा वाला हिस्सा देखकर मैं रो पड़ी, भगवान आपको खूब तरक्की दे. दूसरे ने कहा, एक अजनबी होकर भी तीन बार देखा और हर बार मुस्कुरा दी. कई यूज़र्स ने इसे हर बेटी का सपना बताया और कहा कि यह वीडियो उम्मीद और प्रेरणा देता है. पहले भी सामने आई हैं ऐसी कहानियां हाल के महीनों में इस तरह की कई भावुक कहानियां सामने आई हैं. किसी ने अपने दादा-दादी को पहली बार फ्लाइट में बैठाया, तो किसी ने मां को बिज़नेस क्लास में सफर करा कर ज़िंदगी की मुश्किल घड़ी के बाद खुशियां लौटाईं. ये कहानियां साबित करती हैं कि मेहनत, लगन और प्यार से रिश्तों को खास बनाया जा सकता है. FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम को BCCI का बड़ा इनाम “रील की शूटिंग बनी खतरनाक, महिला गंभीर रूप से घायल””फांसी का सीन शूट करते समय बड़ा हादसा”