बरेली, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक दलित युवक द्वारा अपने दिए हुए पैसे वापस मांगने पर दबंगों ने न केवल उसे बेरहमी से पीटा, बल्कि उसका सिर, मूंछें और भौहें मूंडकर चेहरे पर कीचड़ पोत दिया। आरोपियों ने इस पूरी हैवानियत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। पैसे मांगने पर दी खौफनाक सजापीड़ित पप्पू दिवाकर पिछले कुछ महीनों से आरोपी चंद्रसेन के घर पर रह रहा था। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, चंद्रसेन ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए पप्पू से साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे। जब पप्पू ने अपने पैसे वापस मांगे, तो चंद्रसेन, उसका बेटा पप्पू और दोस्त गोधनलाल भड़क गए। उन्होंने पीड़ित के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और उसे बुरी तरह अपमानित किया। वायरल वीडियो से मचा हड़कंपआरोपियों ने पीड़ित को बंधक बनाकर उसके बाल और मूंछें काट दीं। वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। हालांकि, पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी चंद्रसेन, उसका बेटा और गोधनलाल अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया दूसरा पहलू: ‘काला जादू’ का आरोपमामले की तफ्तीश के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पीड़ित पप्पू दिवाकर ‘काला जादू’ करने का झांसा देता था। उसने ग्रामीणों को उनके घरों में खजाना दबे होने का लालच देकर उनसे खुदाई करवाई और पैसे ऐंठे। खजाना न मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसे इस मारपीट की एक संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई:बरेली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार मुख्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation UP में ‘शंकराचार्य विवाद’ का बड़ा असर: अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, बोले- “PM-CM का अपमान नहीं सह सकता” बरेली में बिना अनुमति खाली मकान में नमाज पढ़ने पर 12 लोग हिरासत में; पुलिस बोली- “नई धार्मिक गतिविधि के लिए परमिशन अनिवार्य”