बदायूं : यूजीसी के नए नियमों को लेकर जहां एक ओर विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी खुलकर इसके समर्थन में सामने आ गई है। बदायूं में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में एकत्र होकर यूजीसी नियमों के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी से जुड़ा यह कानून ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी पर किया गया उपकार नहीं है, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकार है, जिसे लागू किया जाना आवश्यक है।
पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से वंचित वर्गों को शिक्षा और अवसरों में बराबरी दिलाने के लिए ऐसे नियम जरूरी हैं। यूजीसी के माध्यम से लागू किए गए प्रावधान सामाजिक न्याय को मजबूत करते हैं और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी यूजीसी नियमों के समर्थन में मजबूती से खड़ी है और किसी भी भ्रम या विरोध के बावजूद संविधान सम्मत अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *