पीलीभीत: जनवरी 2026 में जारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई गाइडलाइन के विरोध में शुक्रवार को पीलीभीत के नकटा दाना चौराहे पर सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया।

यह आंदोलन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शनकारियों ने अधिसूचना को “काला कानून” बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। कई लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया, जबकि दो लोगों ने मुंडन कराकर आक्रोश व्यक्त किया। आंदोलन को अधिवक्ताओं का भी समर्थन मिला।

प्रदर्शन के समापन पर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *