बरेली: सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का शौक एक युवक की जान ले गया। रिछोला किफायतुल्ला गांव निवासी मोहम्मद फैजान शुक्रवार को निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर डांस करते समय गिर पड़े। उसी दौरान ऊपर से तीन आरई वाल्स ढहकर उन पर आ गिरीं।

दोस्त वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन देर से मलबा हटने तक फैजान की मौत हो चुकी थी। हादसे के समय पुल पर न तो बैरिकेडिंग थी और न ही सुरक्षा इंतज़ाम।

फैजान गांव में ‘एसआरके’ नाम से हेयर ड्रेसिंग की दुकान चलाते थे। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फि

हादसे के बाद कार्यदायी संस्था ने यह कहकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की कि शाम के समय कर्मचारी मौके पर नहीं होते, संभवतः इसी कारण युवक पुल पर चढ़ गए होंगे।

मोहम्मद फैजान गांव में ही ‘एसआरके’ नाम से हेयर ड्रेसिंग की दुकान चलाते थे। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर निर्माणाधीन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और सोशल मीडिया के लिए बढ़ते जोखिम भरे ट्रेंड पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *