मंडी धनौरा (अमरोहा): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहाँ अपने घर के राशन गोदाम में खेल रहे 5 वर्षीय मासूम सार्थक की गेहूं की बोरियों के ढेर (ढांग) के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। लुका-छिपी के दौरान हुआ हादसाजानकारी के अनुसार, सार्थक घर के भीतर बने राशन गोदाम में खेल रहा था। बताया जा रहा है कि वह लुका-छिपी खेलते समय बोरियों के पीछे जाकर छिप गया था। इसी दौरान अचानक गेहूं से भरी बोरियों की पूरी ढांग उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह उनके नीचे बुरी तरह दब गया। परिजनों की खोजबीन और दर्दनाक अंतजब काफी देर तक सार्थक घर में दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों को चिंता हुई। मोहल्ले वालों के साथ मिलकर आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अंत में जब शक होने पर गोदाम में बोरियों को हटाकर देखा गया, तो सार्थक वहां बेहोशी की हालत में मिला। आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहाँ से गंभीर हालत देखते हुए उसे अमरोहा के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल पहुँचने से पहले ही सार्थक की सांसें थम चुकी थीं और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले में शोक की लहरसार्थक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे सुभाषनगर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation हापुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: मुठभेड़ के बाद 64 लाख की लूट का पर्दाफाश, 5 शातिर दबोचे। भारत के लिए क्यों ‘गुड न्यूज’ है तारिक रहमान की वापसी?