नई दिल्ली/बरेली:आज सुबह दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत सफेद चादर (घने कोहरे) में लिपटा नजर आया। सोमवार की सुबह आए इस घने कोहरे और स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई, जिसका सीधा असर सड़क यातायात और हवाई उड़ानों पर पड़ा है। हवाई अड्डों पर ‘Zero Visibility’: उड़ानों में देरीकोहरे का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश और पंजाब के हवाई अड्डों पर देखा गया। बरेली, आगरा, सरसावा, हिंडन (UP) और पंजाब के बठिंडा में विजिबिलिटी शून्य (Zero) दर्ज की गई। दिल्ली एयरपोर्ट: यहाँ विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने के कारण CAT III (एडवांस लैंडिंग सिस्टम) लागू करना पड़ा। Airlines की चेतावनी: इंडिगो (IndiGo) और स्पाइसजेट (SpiceJet) जैसी एयरलाइंस ने यात्रियों को अलर्ट जारी किया है कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स के समय में बदलाव या देरी हो सकती है। यात्री घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। सड़क यातायात की रफ्तार थमीदिल्ली के धौला कुआं, अक्षरधाम और प्रमुख हाईवे पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ड्राइवरों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 2-3 घंटों तक स्थिति ऐसी ही बनी रह सकती है। AQI और तापमान का हाल हवा की गुणवत्ता: दिल्ली में सुबह औसत AQI 196 (Moderate) दर्ज किया गया, जबकि नोएडा (202) और गाजियाबाद (246) में हवा की स्थिति ‘खराब’ श्रेणी में रही। तापमान: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस बार फरवरी में सामान्य से अधिक तापमान होने के कारण रातें कम ठंडी और दोपहर गर्म महसूस हो रही है। सावधानी बरतें:घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation बरेली में सनसनीखेज खुलासा: शादी के 2 महीने बाद पत्नी ने ही की पति की हत्या, माता-पिता के साथ मिलकर रचा सुसाइड का ड्रामा UP में ‘शंकराचार्य विवाद’ का बड़ा असर: अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, बोले- “PM-CM का अपमान नहीं सह सकता”