खुदागंज: नगर के नवीन बगीचा मार्केट में ‘दुल्हन मेकओवर एवं अकादमी’ का भव्य उद्घाटन हुआ। अकादमी की संचालिका एवं मेकअप आर्टिस्ट नंदनी राठौर ने इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत का संदेश देते हुए महिलाओं को कौशल-आधारित स्वरोज़गार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सौंदर्य और मेकअप का क्षेत्र रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर प्रदान करता है। अकादमी के माध्यम से युवतियों और महिलाओं को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का संकल्प लिया गया है। उद्घाटन समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, स्थानीय व्यवसायी और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उपस्थितजनों ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation पीलीभीत में यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन खुदागंज ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह