बरेली। नाथनगरी की आध्यात्मिक विरासत और नाथ संप्रदाय के गौरवशाली इतिहास को सहेजने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने ‘नाथ म्यूजियम’ का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। यह संग्रहालय ‘ग्रेटर बरेली’ योजना के अंतर्गत बन रहे रुद्रावनम पार्क का मुख्य आकर्षण होगा, जिसे पूरी तरह भगवान भोलेनाथ को समर्पित किया गया है।इस हाई-टेक म्यूजियम में श्रद्धालुओं के लिए जलकुंड और ध्यान केंद्र (मेडिटेशन सेंटर) जैसी सुविधाएं होंगी। साथ ही, नाथ परंपरा से जुड़े ऐतिहासिक अवशेषों और स्मृतियों को भी यहाँ संजोया जाएगा। बीडीए का लक्ष्य है कि सावन का महीना शुरू होने से पहले इसे तैयार कर दिया जाए, ताकि शिव भक्तों को एक अनूठा धार्मिक अनुभव मिल सके।पर्यटन को बढ़ावा देने की कड़ी में बीडीए पहले ही रामगंगा नगर में रामायण वाटिका विकसित कर चुका है। अब इसी क्रम में रुद्रावनम और नाथ म्यूजियम के जरिए शहर की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत किया जा रहा है।बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने बताया कि इस संग्रहालय के माध्यम से लोग नाथ पंथ के वैज्ञानिक और सांस्कृतिक महत्व को समझ सकेंगे। यहाँ एक ही छत के नीचे शहर के सात प्रमुख मंदिरों—तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, त्रिवटीनाथ, पशुपतिनाथ, धोपेश्वरनाथ, अलखनाथ और वनखंडीनाथ—के उद्भव और उनकी महिमा की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation यूपी में SIR को लेकर बड़ी ड्राइव, शाम 4 बजे तक पोलिंग बूथ पर मौजूद रहें BLO निर्माणाधीन पुल पर हादसा: वीडियो बनाते समय युवक की मौत