सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत और रील (Reel) बनाने का जुनून अब जानलेवा साबित होने लगा है. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को इंस्टाग्राम रील के लिए फांसी का नाटक करना भारी पड़ गया.

बांदा: सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत और रील (Reel) बनाने का जुनून अब जानलेवा साबित होने लगा है. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को इंस्टाग्राम रील के लिए फांसी का नाटक करना भारी पड़ गया. कैमरे के सामने एक्टिंग करते-करते कब फंदा गले में कस गया, महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला. यह दर्दनाक हादसा बांदा के बबेरू कस्बे के करूइया पुरवा का है. यहां रहने वाले जगदीश की 27 वर्षीय पत्नी मोहनी को सोशल मीडिया पर रील बनाने का काफी शौक था. परिजनों के अनुसार, 2 फरवरी की शाम मोहनी मोबाइल पर फांसी लगाने का एक दृश्य शूट कर रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *