नई दिल्ली, 31 जनवरी 2026 – रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-D (लेवल-1) पदों पर 21,997 भर्तियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और उम्मीदवारों के पास 2 मार्च 2026 तक का समय है। योग्यता 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिनके पास NCVT का नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) है, वे भी पात्र हैं। उम्र सीमा न्यूनतम: 18 वर्ष अधिकतम: 33 वर्ष (1 जनवरी 2026 के आधार पर) OBC, SC, ST उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। आवेदन फीस और रिफंड General/OBC: ₹500 SC/ST/महिला/ट्रांसजेंडर: ₹250 खास बात: CBT (लिखित परीक्षा) में शामिल होने के बाद General/OBC को ₹400 वापस मिलेंगे। बाकी कैटेगरी को पूरा ₹250 रिफंड होगा। कैटेगरीवार पद General: 9,235 OBC: 5,217 SC: 3,231 ST: 1,726 EWS: 2,237 चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) फिजिकल टेस्ट (PET) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट आवेदन से पहले ध्यान रखें अपनी फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके तैयार रखें। नाम और जन्मतिथि वही भरें जो आपकी 10वीं मार्कशीट में लिखी है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 4 मार्च 2026। 📌 नोट: यह भर्ती देशभर के विभिन्न रेलवे जोन्स में होगी। 10वीं पास युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation CA और CS में अंतर और सैलरी तुलना India-US Trade Deal: आपके लिए क्या-क्या होगा सस्ता