एक्सीडेंट के बाद पैसों के झगड़े में जान गई उत्तर प्रदेश के बांदा ज़िले में एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गिरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालू खदान पर काम करने वाले पोकलैंड मशीन ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद एक सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के खर्च को लेकर हुआ था। जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति के पैर के इलाज के लिए पैसे नहीं दिए गए थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और मामला इतना बिगड़ गया कि आरोपी ने गोली चला दी। गोली सीधे आंख में लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी छोटी सी बात पर जान लेना बेहद चौंकाने वाला है। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation लंदन: पाकिस्तानी और खालिस्तानी कट्टरपंथियों की धमकियों के आगे झुका ‘रंगरेज़’, 16 साल बाद लगा ताला शिवजी की मृगछाला से जुड़ी मान्यता, होलिका दहन की परंपरा और नरसिंह अवतार की कथा