बिहार में सनकी आशिक की हरकत, शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारी बिहार के बक्सर ज़िले के चौसा नगर पंचायत में एक शादी समारोह उस समय मातम और अफरा-तफरी में बदल गया, जब ‘जयमाला’ की रस्म के दौरान एक युवक ने दुल्हन पर गोली चला दी। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया से बारात चौसा पहुँची थी। द्वारपूजा के बाद जयमाला की रस्म शुरू हुई। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे। रिश्तेदार फोटो खिंचवा रहे थे और माहौल खुशियों से भरा हुआ था। इसी बीच भीड़ में मौजूद दुल्हन का कथित प्रेमी अचानक आगे आया और पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सीधे दुल्हन को लगी, जिसके बाद वह स्टेज पर ही गिर पड़ी। इस घटना से शादी का माहौल रणक्षेत्र में बदल गया और चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और समारोह में अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation NCERT विवाद: सुप्रीम कोर्ट के 5 बड़े और सख्त आदेश, ‘न्यायपालिका’ वाले चैप्टर पर पूरी तरह पाबंदी इंसान बन जाएगा भाप, शहर होगा तबाह… अगर एक चुटकी एंटीमैटर फटा तो हिरोशिमा से 3 गुना ज्यादा तबाही