रांची/चतरा: झारखंड के चतरा जिले में हुए एक दर्दनाक एयर एम्बुलेंस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने एक ऐसे परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है, जो अपने घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की जान बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा चुका था।

कर्ज लेकर भरी थी आखिरी उड़ान
41 वर्षीय संजय, जो एक होटल में शॉर्ट सर्किट के कारण हुए हादसे में बुरी तरह झुलस गए थे, उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ले जाने का फैसला किया था। संजय के भाई अजय ने बताया कि परिवार ने एयर एम्बुलेंस के किराए और इलाज के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों से 8 लाख रुपये का कर्ज लिया था। वे अपनी जमीन और संपत्ति बेचने तक को तैयार थे।

हादसे में किसकी हुई मौत?
रेडबर्ड एयरवेज के इस ‘बीचक्राफ्ट C-90’ विमान ने रांची से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद यह चतरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई: 

  • मरीज: संजय कुमार (41 वर्ष)
  • परिजन: पत्नी अर्चना देवी और रिश्तेदार ध्रुव कुमार
  • पायलट: कैप्टन विवेक विकास भगत और को-पायलट कैप्टन सवराजदीप सिंह
  • मेडिकल टीम: डॉ. विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा

कैसे हुआ हादसा?
संजय अपने परिवार के इकलौते सहारा थे। पिछले सोमवार को उनके होटल में लगी आग में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बेहतर इलाज की उम्मीद में ली गई यह आखिरी उड़ान मौत के सफर में बदल गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *