सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली पलक तिवारी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में पलक ने न्यूड बेज शेड का फुल-लेंथ अनारकली सूट पहना है, जिस पर गोल्डन डॉट वर्क किया गया है। इस अनारकली की सबसे बड़ी खूबसूरती इसका फ्लेयर है, जो इसे शाही अंदाज़ देता है। सूट की नेकलाइन भी काफी हटकर है, जो ओवरऑल लुक को स्टाइलिश और मॉर्डन बना रही है। डीप नेकलाइन के कारण यह पारंपरिक परिधान एक फ्यूजन स्टाइल में बदल जाता है। सूट का फ्लोइंग फैब्रिक इसे और भी आकर्षक बनाता है। ‘सिदरा’ हैंड एम्ब्रॉयडर्ड अनारकली पर की गई बारीक कढ़ाई इसे और भी शाही और क्लासिक टच देती है। यह अनारकली सेट पारंपरिक और आधुनिक स्टाइल का खूबसूरत संगम है, जो पलक तिवारी के फैशन सेंस को बखूबी दर्शाता है। FacebookShare on XLinkedInWhatsAppEmailCopy Link Post navigation आस्था का अनोखा रूप—कीलों पर लेटकर 17 किलोमीटर चले श्याम भक्त, लोगों ने देखा अद्भुत दृश्य NCERT की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ का ज़िक्र: सुप्रीम कोर्ट ने लगाया बैन, कहा- ‘यह गहरी साज़िश है’